- तोमर बंधुओं की प्रॉपर्टी पर नगर निगम द्वारा बुलडोजर चलाए जाने के बाद, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा बयान आया सामने।
- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से लिखा…. “बुलडोजर तो चलेगा..”
- बड़ी चेतावनी देते दिखे अरुण साव, अपने सोशल मीडिया पोस्ट में निगम की कार्रवाई का वीडियो और अपना एक पुराना वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा उप मुख्यमंत्री साव ने “विष्णु के सुशासन में अपराधियों पर कानून का बुलडोजर चलेगा”
- अपने सोशल मीडिया पोस्ट में डिप्टी सीएम साव ने लिखा है…..
“बुलडोजर तो चलेगा….!

हम विपक्ष में थे तब भी स्पष्ट थे, आज जनसेवा के लिए शासन में हैं तब भी स्पष्ट हैं…!
तब माइक से अपराधियों और आताताईयों को बोलते थे,
आज हमारे नगर निगम का बुलडोजर बोलता है..!
विष्णु के सुशासन में एक बात स्पष्ट है,
कानून के ऊपर कोई नहीं है, चाहे जितना बड़ा तुर्रम खां हो !
तोमर बंधु हों या जिहादी बंधु हों..
आतंक का फन फैलाओगे तो फन कुचलने का हुनर भी “सुशासन सरकार” को मालूम है .!”
















