


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, आयकर विभाग की टीमों ने छत्तीसगढ़ में दबिश दी है। उनके निशाने पर स्टील और बिजली उद्योग से जुड़े कारोबारी समूह हैं। रायगढ़ जिले के सुनील इस्पात में आईटी और ईडी के संयुक्त टीम का छापा पड़ा है.आईटी की धमक से जिले के उद्योग जगत में सनसनी फैल गई है.

31 जुलाई को आईटी रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि खत्म होते ही विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बड़ी कार्रवाई की है।वहीं सुनील इस्पात में आईटी व ईडी की कार्रवाई चल रही है।कार्यवाही को लेकर देर शाम तक विस्तृत जानकारी मिलने की सम्भावना है। फिलहाल उद्योग के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वही आईटी और ईडी की संयुक्त टीम जांच पड़ताल में जुटी है।
आयकर विभाग की टीमें रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में 10 से अधिक घरों-प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर जांच कर रही हैं। यह छापा है अथवा महज सर्वे की कार्रवाई है। आयकर विभाग के अफसरों की अलग-अलग टीमों ने बुधवार सुबह 6 बजे रायपुर के वॉलफोर्ट सिटी, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स, मारुति फेरो सिलतरा, घनकुन स्टील सिलतरा, एचएसआर रोलर, नूतन इस्पात सहित कई प्रतिष्ठानों, घरों और कार्यालयों में पहुंची।
टीमों ने वहां उपस्थित लोगों से फोन ले लिए, और बाहर जाने अथवा बाहर से भीतर जाने से मना कर दिया गया। टीम में शामिल अफसर वहां दस्तावेजों आदि की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है इन कारोबारी समूहों के रायगढ़ और कोरबा स्थित ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है। विभाग के स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई आयकर विभाग की केंद्रीय टीम कर रही है। इसमें संभवत: कोलकाता रीजन के अधिकारी शामिल हैं। कार्रवाई का विस्तृत विवरण देर शाम तक मिलने की संभावना जताई जा रही है।








