

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत दिनांक 16.06.2025 को क्रेडा के माननीय अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी जी द्वारा ऊर्जा शिक्षा उद्यान बिलासपुर में वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर वट, नीम, अशोक, चीकू तथा फलदार एवं छायादार पौधे लगाएं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने के लिए जागरूकता फैलाना है। अध्यक्ष सवन्नी ने उद्यान का निरीक्षण किया और वहां लगे फाउण्टेन, सौर कुटीर, मछली घर, बास्केट बाल, स्केटिंग क्षेत्र, कीड्स प्ले एरिया आदि का अवलोकन किया तथा उन्होंने इन सभी सुविधाओं को सतत् रूप से संचालित बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उद्यान में नई गतिविधियों एवं नवाचारों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने ऊर्जा शिक्षा उद्यान में विभिन्न गतिविधियों के नवाचार तथा ऊर्जा शिक्षा उद्यान के व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पार्क की खूबियों से जनमानस को अवगत कराने हेतु विभिन्न स्कूलों एवं शिक्षा संस्थानों से संपर्क कर छात्र-छात्राओं को ऊर्जा पार्क की विशेषताओं से अवगत कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
कार्यक्रम के बाद क्रेडा अध्यक्ष ने बिलासपुर जोन में चल रही योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और सभी परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा ली। उन्होंने खासतौर पर ध्यान दिया कि:-
o क्लस्टर टेक्नीशियन कैसे काम कर रहे हैं।
o सौर संयंत्रों का संचालन और रख-रखाव ठीक से हो रहा है या नहीं।
o और शिकायतों का समाधान समय पर और सही तरीके से हो रहा है या नहीं।
इस बैठक में क्रेडा के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, जिला प्रभारी और सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
माननीय अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियो, सम्माननीय गणों एवं कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह के रूप में कुबेर पौधा भेंट करते हुए पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जानकारी दी तथा पर्यावरण सुरक्षा हेतु अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में वृक्षारोपण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर श्री रामकुमार कुमार कौशिक अध्यक्ष जनपद पंचायत बिल्हा, श्रीमती वंदना जेण्द्रे अध्यक्ष नगर पंचायत बिल्हा, श्री सीनू राव पार्षद नगर निगम बिलासपुर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।






















