
Raipur chhattisgarh VISHESH पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उसने एक शीर्ष भारतीय राजनयिक को तलब कर भारत के हवाई हमलों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है. बयान में कहा गया है कि इन हमलों के परिणामस्वरूप महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिक मारे गए हैं.
विदेश कार्यालय ने कहा है कि भारतीय राजनयिक को बताया गया कि ये हमले पाकिस्तान की संप्रभुता का स्पष्ट उल्लंघन हैं और इस तरह के हमले अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और दोनों देशों के बीच संबंधों को नियंत्रित करने वाली परंपराओं का भी उल्लंघन हैं.

बयान में कहा गया है कि भारत को चेतावनी दी गई कि इस तरह का ग़ैर-जिम्मेदाराना व्यवहार क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा पैदा करता है.
गौरतलब है कि मंगलवार की रात को भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में कई जगहों पर हवाई हमले किए, जिसमें पाकिस्तानी सैन्य प्रवक्ता के अनुसार 26 नागरिक मारे गए और 46 घायल हो गए.
भारत ने भी कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ़ से हुई गोलाबारी में कम से कम 10 भारतीयों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं.





















