
भारत के हमले पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि हम स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं. मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा , “मैं भारत और पाकिस्तान की स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा हूँ.”
उन्होंने आगे लिखा, “मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस टिप्पणी से सहमत हूँ कि ये जल्द ही खत्म हो और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारतीय और पाकिस्तानी नेतृत्व दोनों के साथ बातचीत जारी रखेगी.”

वहीं, कुछ देर पहले ही पाकिस्तानी सेना ने बताया है कि भारत के हमले में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई है.
दूसरी ओर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा है कि पाकिस्तान को भारतीय हमले का निर्णायक रूप से जवाब देने का पूरा अधिकार है.





















