
दो परमाणु संपन्न देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है.
भारत का कहना है कि उसने पाकिस्तन की जिन जगहों पर बमबारी की है, उनमें कुछ चरमपंथियों से जुड़ी थीं और उनका निशाना पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने नहीं थे.

पाकिस्तान ने कहा है कि वो जवाबी कार्रवाई करेगा. कार्रवाई के स्वरूप पर ही भारत की आगे की प्रतिक्रिया भी निर्भर करेगी
Raipur chhattisgarh VISHESH न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स और एएफ़पी ने भारतीय सेना के हवाले से बताया है कि कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हुई है. वहीं पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ़ चौधरी ने बताया कि भारत के हमले में दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हुई है.
भारत सरकार ने अपने बयान में कहा है, ”इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया है, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की योजना बनाई गई थी और उन्हें अंजाम दिया गया था.”
बयान में ये भी कहा गया है कि कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया है. दूसरी ओर पाकिस्तान के सरकारी टीवी ने सेना के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर तीन जगहों पर मिसाइलों से हमला किया है.
शरीफ़ चौधरी ने कहा कि हमलों में एक मस्जिद सहित कई स्थानों को निशाना बनाया गया. भारत के हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को इसका जवाब देने का पूरा अधिकार है.

भले ही बीते कुछ दिनों से अंदेशा जताया जा रहा था कि भारत पाकिस्तान के ख़िलाफ़ किसी तरह की सैन्य कार्रवाई कर सकता है, लेकिन जिस पैमाने पर ये हमले किए गए, उसने कई लोगों को हैरान कर दिया है. दोनों ही देशों को लगता है कि वो तनाव को बढ़ने से रोक सकते हैं, लेकिन हालात गंभीर हैं और ये अनुमान लगाना मुश्किल है कि सैन्य संघर्ष अब किस दिशा मे बढ़ेगा.
पूर्व में अमेरिका और दूसरे अन्य देश भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की कोशिशें करते रहे हैं. ऐसे में ट्रंप प्रशासन, जिसका ध्यान फ़िलहाल दूसरे वैश्विक मुद्दों पर है, वो दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए क्या और कितनी जल्दी क़दम उठाएगा ये देखना होगा.
इस बीच दोनों देशों के नेता अपने नागरिकों को यही दिखाना चाहेंगे कि उन्होंने निर्णायक क़दम उठाया है और कामयाब हुए हैं. लेकिन हालात कभी भी क़ाबू से बाहर हो सकते हैं.





















