

Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर 03 अप्रैल 2025/सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।
अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनिकी, क्लक, ट्रेडमेन (8जी – 10जी), महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदो के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल 2025 तक खुली रहेगी। इस बार से अभ्यार्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते है। अग्निवीर के लिए अभ्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा जून 2025 मे होने की संभावना है । किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलिफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर की जाती है। इसलिए किसी भी अनाधिकृत व्यक्तियों के झाँसों में न आए।









