

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया और प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने रेगुलेटरी कंप्लायंस में कमी को लेकर फेडरल बैंक पर 5.72 करोड़ रुपये और बैंक ऑफ इंडिया पर 70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि आरबीआई ने अपने केवाईसी (KYC) मानदंडों के कुछ प्रावधानों और रेगुलेटरी कंप्लायंस के मामले में निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया पर 70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. एक अलग बयान में आरबीआई ने फेडरल बैंक के बारे में कहा, ‘बैंक यह सुनिश्चित करने में विफल रहा कि इंश्योरेंस कंपनी द्वारा बीमा ब्रोकिंग/कॉरपोरेट एजेंसी सेवाओं में लगे उसके कर्मचारियों को कोई इंसेंटिव (कैश या नॉन-कैश) दिया गया या नहीं.









