

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 08 जुलाई 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री श्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री शिंजो आबे पर हुए हमले के बाद उनका निधन बेहद दुखद है। वे भारत हितैषी राजनेता थे। उन पर हुआ हमला निंदनीय है और यह दुनिया भर के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।क्रमांक: 2399/सोलंकी









