Report manpreet singh


Raipur chhattisgarh VISHESH
💐यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने आगाह किया है कि यूरोप के कई देश में कोरोना के एक नई खतरनाक लहर आने वाली है जो पहले से ज्यादा संक्रामक होगी.
💐अधिकारी ने बताया कि ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट की वजह से यह नई लहर आएगी. इस लहर में बुजुर्गों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH द हेग. कोरोना महामारी को अब तीसरा साल होने को है लेकिन अब भी इस महामारी का कहर दुनिया भर में जारी है. पिछले कुछ दिनों से पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में यूरोप में एक नई लहर आने का अंदेशा जाहिर किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक नई लहर ज्यादा संक्रामक होने वाली है. यूरोपीय संघ की औषधि एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है. उन्होंने बताय कि यूरोपीय देशों में कोविड-19 की नई लहर आ रही है. अधिकारी ने बताया कि नई ओमिक्रॉन के नित बदलते नए वेरिएंट के कारण ही नई लहर आ रही है और यह वेरिएंट बेहद संक्रामक है.
अधिकारी ने बताया कि ओमिक्रॉन का यह वेरिएं अति-संक्रामक उत्परिवर्तन से बना है. यूरोपीय औषधि एजेंसी (ईएमए) के मार्को कैवेलरी ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में बताया कि ओमिक्रॉन वेरिएंट से परिवर्तित होकर बीए.4 और बीए.5 प्रकार बने हैं और ये जुलाई के अंत तक समूचे महाद्वीप में पहले के सभी वेरिएंट को खत्म कर उनकी जगह ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस बात के सबूत नहीं है कि वायरस के ये प्रकार पिछले स्वरूपों की तुलना में लोगों को ज्यादा बीमार करेंगे लेकिन अधिक उम्र के लोगों में इसका ज्यादा संचरण गंभीर बीमारी में तब्दील होने लगा है.
ईएमए ने अप्रैल में 80 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को सलाह दी थी कि वे कोविड रोधी टीके की दूसरी बूस्टर खुराक लगवा लें. कैवेलरी ने कहा कि अब उन लोगों को दूसरी बूस्टर खुराक लगवाने की सलाह दी जा रही है जो 60-79 साल के हैं या चिकित्सकीय तौर पर संवेदनशील हैं, भले ही उनकी उम्र कुछ भी हो. उन्होंने कहा, यूरोपीय संघ में नई लहर सामने आ रही है और यह जरूरी है कि संवेदनशील समूहों का बचाव किया जाए और टीकाकरण कराने में टालमटोल से बचा जाए. कोविड दुनियाभर में 63 लाख लोगों की अबतक जान ले चुका है. इस महामारी का तीसरा साल चल रहा है तथा यूरोप समेत दुनिया के कई देशों ने लगभग सभी पाबंदियों को हटा लिया है.





















