

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH गुरुवार को छग स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में 251 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। आज 171 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 2.32 प्रतिशत हो गई है. प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 1203 है। प्रदेश में आज सबसे ज्यादा रायपुर में 61 मरीज, दुर्ग में 45, राजनांदगांव में 24 और बेमेतरा में 17 मरीज पाए गए. इसके अलावा बिलासपुर में 15, सरगुजा में 13, बलौदाबाजार में 10 और सूरजपुर में 10 मरीज पाए गए हैं।









