

🎉 विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय के आसपास पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया और धारा 144 लागू की गई.
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े कथित धन शोधन मामले में पांचवें दिन मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की. वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से ईडी ने पांच दिन में लगभग 50 घंटे तक पूछताछ की और अधिकारियों ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत उनका बयान दर्ज किया.
प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित धन शोधन मामले में पांचवें दिन मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की. राहुल गांधी मध्य दिल्ली के ए पी जे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी मुख्यालय से रात करीब 8 बजे अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ निकले. वे सुबह सवा 11 बजे ईडी के कार्यालय पहुंचे और दोपहर में कोई अवकाश नहीं लिया जैसा कि उन्होंने पिछली पूछताछ में किया था
वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से ईडी ने पांच दिन में लगभग 50 घंटे तक पूछताछ की और अधिकारियों ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत उनका बयान दर्ज किया. यह अभी पता नहीं है कि क्या उन्हें फिर से बुलाया गया है.इस मामले में राहुल गांधी पहली बार 13 जून को ईडी के सामने पेश हुए थे और अब तक वे पांच बार एजेंसी के समक्ष प्रस्तुत हो चुके हैं. राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है.
देशभर से कांग्रेस के बड़े नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और पैदल मार्च करके अपना विरोध जताया. विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय के आसपास पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया और धारा 144 लागू की गई.








