



आज रक्षाबंधन है और सावन महीने का अंतिम सोमवार भी है। आज सपरिवार महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जा रहा हूं। सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
दोपहर तक उज्जैन से लौट कर अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन का पवित्र पर्व मनाऊंगा – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

अवन्तिकायां विहितावतारं मुक्तिप्रदानाय च सज्जनानाम्।
अकालमृत्यो: परिरक्षणार्थं वन्दे महाकालमहासुरेशम्।।
पवित्र सावन मास के अंतिम दिवस, पांचवें सोमवार को आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सपरिवार श्री महाकालेश्वर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पवित्र ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
आज रक्षाबंधन और सावन सोमवार का विशेष दिवस है। बाबा महाकाल की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
जय महाकाल।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन





















