

Report manpreet singh
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मंगलवार को सशस्त्र बलों के लिए ‘अग्निपथ’ नामक एक नई भर्ती योजना लॉन्च की है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि ‘अग्निपथ’ योजना हमारी आर्म्ड फोर्सेस में परिवर्तन लाकर उन्हें पूरी तरह आधुनिक और अच्छी तरह से सुसज्जित बनाएगा. आइये हम आपको बताते हैं कि इस योजना के तहत क्या सैलरी और सुविधाएं होंगी, और कौन लोग इसके योग्य होंगे.’अग्निपथ’ योजना में भारतीय युवाओं को, बतौर ‘अग्निवीर’ आर्म्ड फोर्सेस में सेवा का अवसर प्रदान किया जाएगा. यह योजना देश की सुरक्षा को मजबूत करने और युवाओं को मिलिट्री सर्विस का अवसर देने के लिए लाई गई है.17.5 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को सशस्त्र बल- सेना, नौसेना और वायु सेना में 4 साल के लिए अग्निवीर के रूप में शामिल किया जाएगा. इस साल 46 हजार से अधिक अग्निशामकों की भर्ती की जाएगी.अग्निवीरों को 30 हजार रुपये से 40 हजार रुपये मासिक वेतन का भुगतान किया जाएगा. उन्हें इस अवधि के दौरान 48 लाख रुपये का बीमा कवर भी मिलेगा.









