

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी ने सोमवार को 9 घंटे से ज्यादा पूछताछ की. इसके अलावा उन्हें मंगलवार को भी जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए तलब किया है. राहुल गांधी से सोमवार सुबह करीब तीन घंटे पूछताछ हुई थी और उसके बाद वो अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने सर गंगाराम अस्पताल गए थे. उसके बाद वो प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय दूसरे दौर की पूछताछ के लिए पहुंचे, जो करीब छह घंटे तक चली. राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लांड्रिंग केस में पूछताछ की गई है. राहुल गांधी के अलावा सोनिया गांधी को भी ईडी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए इसी महीने बुलाया है. ईडी ने यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आयकर विभाग की जांच रिपोर्ट को ट्रायल कोर्ट द्वारा संज्ञान में लिए जाने के बाद इन नेताओं के खिलाफ मनी लांड्रिंग केस दर्ज किया था.









