

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुलदीप बिश्नोई को पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया है. हरियाणा में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को हार का सामना करना पड़ा है. जिसके बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि बिश्नोई पर पार्टी की तरफ से कार्रवाई की जाएगी. बिश्नोई पर क्रोस वोटिंग करने के आरोप लगे थे. हरियाणा से राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन की हार के बाद बिश्नोई ने ट्वीट किया था, ‘‘फन कुचलने का हुनर आता है मुझे, सांप के ख़ौफ़ से जंगल नहीं छोड़ा करते. सुप्रभात.” उन्होंने एक ट्विटर उपयोगकर्ता के उस ट्वीट को भी रीट्वीट किया, जिसमें कहा गया है, ‘सही वक्त पर लिया गया फैसला ही इंसान को औरों से अलग करता है.’संभावना जतायी जा रही है कि कांग्रेस की तरफ से उनकी सदस्यता खत्म करने की सिफारिश भी विधानसभा अध्यक्ष से की जा सकती है. हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव का शनिवार के अहले सुबह परिणाम आया. करीब आठ घंटे देर शुरू हुए गिनती के बाद बीजेपी उम्मीवदार कृष्ण लाल पंवार और बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा विजय घोषित हुए. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन 29 वोट पाकर भी चुनाव हार गए l









