
आज की जीत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत मोदी
लोकसभा चुनाव में बीजेपी की अगुवाई में एनडीए का आंकड़ा क़रीब 290 का है

मेरी मां के जाने के बाद ये मेरा पहला चुनाव था. देश की जनता ने मुझे मां की कमी खलने नहीं दी. देश की मां बहनों ने मुझे नई प्रेरणा दी
पीएम मोदी कहते हैं, ”छह दशक बाद किसी गठबंधन… एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत मिला है.”

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : इस प्रदर्शन के बाद मंगलवार शाम नरेंद्र मोदी दिल्ली के बीजेपी दफ़्तर पहुंचकर बोले, ”आज का दिन भावुक करने वाला है. मेरी मां के जाने के बाद ये मेरा पहला चुनाव था. देश की जनता ने मुझे मां की कमी खलने नहीं दी. देश की मां बहनों ने मुझे नई प्रेरणा दी है.”
पीएम मोदी ने कहा, ”हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें जीत नहीं पाए, जितनी अकेले बीजेपी ने जीती हैं.”
पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा?
सभी उम्मीदवारों, बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं का बहुत आभार.सालों बाद कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापसी आई है.बीजेपी ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है. लोकसभा चुनाव में ओडिशा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. ये पहली बार होगा, जब महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर बीजेपी का सीएम होगा.
बीजेपी ने केरल में भी सीट जीती है. केरल के कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान दिए हैं. कई पीढ़ियों से वो संघर्ष भी करते रहे और आम लोगों की सेवा करते रहे. पीढ़ियों से जिस क्षण का इंतज़ार किया, आज वो सफलता को चूमने लगी है.
मैं देश के चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करूंगा. चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता के साथ संपन्न करवाया. इस आशीर्वाद के लिए मैं देश के सभी लोगों का आभारी हूं. आज बड़ा मंगल है और इस पावन दिन एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है. देशवासियों ने बीजेपी, एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है. आज की जीत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है.








