

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : पाकिस्तान के ‘‘तीन टुकड़ों में टूटने की” इमरान खान की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री “सार्वजनिक पद के योग्य नहीं” हैं. फिलहाल तुर्की की यात्रा कर रहे प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सुप्रीमो पर “देश के खिलाफ धमकी” देने का आरोप लगाया, और अपने पूर्ववर्ती को “पाकिस्तान के विभाजन के बारे में बात करने” के खिलाफ चेतावनी दी.

वहीं प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “जब मैं तुर्की में समझौते पर हस्ताक्षर कर रहा हूं, इमरान नियाज़ी देश के खिलाफ धमकियां दे रहे हैं. नियाज़ी सार्वजनिक पद के लिए अयोग्य हैं और इसके लिये अगर किसी भी सबूत की जरूरत थी, तो उनका नवीनतम साक्षात्कार पर्याप्त है.”पीटीआई प्रमुख ने सरकार से “सही निर्णय” लेने का आग्रह किया और चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान को अपनी परमाणु प्रतिरोधक क्षमता खोनी पड़ी, तो वह “तीन टुकड़ों” में विभाजित हो जाएगा








