

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर। यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) ने सोमवार को सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अपने नतीजे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। जहा परीक्षा में श्रुति शर्मा ने टॉप किया, वही छत्तीसगढ़ के कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की बेटी श्रद्धा ने आल इंडिया में 45वां रैंक हासिल किया है। आईपीएस संजय पिल्ले के बेटे अक्षय का भी चयन हुआ है। अक्षय NIT के छात्र हैं। यूपीएससी में इस बार पहले चार टॉपर महिलाएं हैं। वहीं, आईपीएस संजय पिल्ले व एसीएस रेणु पिल्ले के बेटे अक्षय का भी चयन हुआ है। अक्षय NIT के छात्र हैं। उन्हें 51वां रैंक मिला है। राजधानी रायपुर नहर पारा /केलकर पारा की पूर्व पार्षद ममता सुभाष अग्रवाल जी के बेटे प्रतीक अग्रवाल ने भी परिक्षा मे सर्वश्रेष्ट रैंक ला अपने परिवार, इंदिरा गांधी वार्ड अपितु पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है l छत्तीसगढ़ विशेष सभी परिवारो को शुभकामनाये देता है एवं उम्मीदवारों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है l









