

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :कुछ एनिमेशन, कार्टून या टीवी सुपरहीरोज़ ऐसे होते हैं, जो पीढ़ियों तक पसंद किए जाते हैं. फिर आप देश के शक्तिमान / मोगली / नागराज को ही क्यों ना लो , ये तमाम लोगों की एक-दो पीढ़ियों को पसंद ये दिलचस्प किस्सा 29 साल के एक पिता का है, जिसने अपनी पसंद को अपने बेटे पर ऐसा थोपा कि उसे लोग ज़िंदगी भर एनिमेशन कैरेक्टर के नाम पर ही चिढ़ाएंगे. जोमैसी बोलिवर मारिबोजो नाम के शख्स को बचपन से ही जापानी एनिमेशन कैरेक्टर नरूतो पसंद था, लेकिन किसी को नहीं पता था कि वो अपने बेटे का नाम ही नरूतो और उसके खानदान के नाम पर रख देगा.

बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट देख चकरा जाते हैं लोगसिंगल पैरेंट जोमैसी बोलिवर मारिबोजो फिलीपींस की डेवैटो सिटी में रहते हैं. उन्हें जापानी टीनएज निंजा एनिमेशन कैरेक्टर Naruto Uzumaki Namikaze खासा पसंद था. उन्हें उससे इतना प्यार था कि जब उनकी गर्लफ्रेंड प्रेगनेंट हुई, तो उन्होंने बच्चे का नाम उसी के नाम पर रखने का सोच लिया. उसकी गर्लफ्रेंड भी इस पर तैयार हो गई लेकिन हद तब हुई जब बोलिवर ने कहा कि वे बच्चे के पैरेंटल नेम में भी उसी कैरेक्टर का नाम जोड़ेंगे. अब बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट में उसका पूरा नाम Naruto Uzumaki Namikaze Maribojo है और सरनेम बोलिवर ने अपना रखा है.बोलिवर बताते हैं कि कि यूं तो एनिमेशन कैरेक्टर नरूतो बिना परिवार के पला था, लेकिन वे अपने बच्चे को अकेले ही पाल रहे हैं. उन्होंने बताया कि नरूतो के माता और पिता के नाम को भी उन्होंने अपने बच्चे के नाम के साथ जोड़ा है और उसका पूरा नाम Naruto Uzumaki Namikaze P. Maribojo बना. हालांकि उनके परिवार में उनका ये आइडिया किसी को भी पसंद नहीं है और उनका मानना है कि इससे बच्चे को आगे परेशानी ही होगी.








