
अब राष्ट्रपति और कैबिनेट के बीच हुए संवाद को कोर्ट में नहीं मंगाया जा सकेगा
विशेषज्ञों के अनुसार पहले अनुच्छेद 74 (2) में ऐसे संवाद को सार्वजनिक नहीं करने की बात थी
धारा-165 में जोड़ा गया है कि कोर्ट राष्ट्रपति और मंत्रियों के बीच के संवाद को पेश करने के लिए नहीं कहेगा
बड़ा बदलाव धारा-165 में करना जरूरी
Raipur chhattisgarh VISHESH
राष्ट्रपति और कैबिनेट के बीच के संवाद को अब किसी भी कोर्ट में मंगवा कर सबूत के तौर पर नहीं रखा जा सकेगा। यह व्यवस्था भारतीय साक्ष्य संहिता में की जा रही है, जिसे 150 साल पुराने इंडियन एविडेंस एक्ट के स्थान पर लाया जा रहा है। इनके बीच के संवाद को गोपनीय रखने की बात संविधान में तो कही गई थी, लेकिन कानून में नहीं था। बता दें कि केंद्र सरकार भारतीय दंड संहिता के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता के स्थान पर नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर साक्ष्य संहिता ला रही है
गोपनीयता कानून में भी प्रावधान करने होंगे’
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विराग गुप्ता के अनुसार कोर्ट के पास सरकारी संवाद देखने का अधिकार होता है। जनहित से जुड़े केस में वे इसका उपयोग करते रहेंगे। इस प्रावधान के बाद आरटीआई के दायरे से भी इस संवाद को बाहर करना होगा। गोपनीयता कानून में प्रावधान करने होंगे।








