
केरल, केरल में कोच्चि स्थित कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CUSAT) में एक म्यूज़िक कंसर्ट के दौरान भगदड़ मच जाने से चार स्टूडेंट्स की मौत हो गई है.केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के हवाले से एएनआई ने यह जानकारी दी है.घायलों के इलाज की व्यवस्था कोच्चि के कलामासेरी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में की गई है.रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा परिसर के ओपेन एयर ऑडिटोरियम में गायिका निकिता गांधी के म्यूज़िक कंसर्ट के दौरान हुआ.पीटीआई के अनुसार, इस हादसे में 60 लोग घायल हुए हैं.







