
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम की धमकी देने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। शख्स की पहचान कामरान खान के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि खान ने कल शाम मुंबई पुलिस के कंट्रोल नंबर पर कॉल कर दावा किया था कि उसे दाऊद इब्राहिम के गुर्गे ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने के लिए कहा है।
कॉलर ने ये भी कहा कि अगर उसका मेडिकल नहीं कराया गया तो वो जेजे हॉस्पिटल को भी बम से उड़ा देगा। इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और उसने कॉलर का पता लगा लिया। पुलिस ने कॉलर को मुंबई के चुनभट्टी इलाके से हिरासत में लिया। युवक के खिलाफ मुंबई की आजाद मैदान पुलिस ने IPC की धारा 505(2) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।
हालही में खबर सामने आई थी कि मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के करीबी गुर्गे रियाज भाटी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज की है। इस मामले के शिकायतकर्ता ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में साल 2021 में एक वसूली की FIR रियाज भाटी के खिलाफ दर्ज हुई थी। उस मामले में शिकायतकर्ता (नये मामले में) गवाह है।







