
सलाह :
किसी भी प्रकार के बीमा कार्य हेतु आज ही संपर्क करे, मनप्रीत सिंग 9425517992
बीमा नियामक इरडा ने धोखाधड़ी को लेकर आगाह किया
पंजीकृत एजेंटो के साथ ही वित्तीय लेन-देन करने का सुझाव
रायपुर /नई दिल्ली, बीमा नियामक इरडा ठगी और धोखाधड़ी को लेकर लोगों को को आगाह किया और लोगों से सीधे बीमा कंपनियों या पंजीकृत मध्यस्थों / एजेंटों से ही बीमा पॉलिसी लेने का सुझाव दिया।
बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने सार्वजनिक नोटिस में कहा कि आम लोगों / पॉलिसीधारकों को अज्ञात और गलत काम करने वाले तत्वों से कॉल आते रहते हैं। उसमें वे स्वयं को इरडा के अधिकारी या बीमा कंपनी के प्रतिनिधि बताते हैं तथा लुभावने पेशकश करते हैं जो बीमा पॉलिसी के दायरे से बाहर होता है। नियामक ने कहा कि वे बीमा लेन-देन विभाग, आर बी आई या किसी अन्य सरकारी एजेंसियों का नाम लेकर लोगों को गुमराह करते हैं।
वास्तव मे वे जो पेशकश करते हैं, उसमें जीवन बीमा पॉलिसी के लाभ वास्तविकता से परे होते हैं। वे संबंधित पॉलिसी में बिना दावा वाले बोनस, एजेंसी के कमीशन, निवेश राशि वृद्धि रकम आदि को वापस करने आदि की पेशकश करते हैं, जो वैध नहीं रहे। इस पेशकश के एवज में पेश कुछ राशि पहले जमा करने या शुल्क भुगतान के लिए कहते हैं।
नियामक ने यह स्पष्ट किया कि वह सीधे तौरपर किसी भी बीमा या वित्तीय उत्पादों की बिक्री से जुड़ा नहीं है और न ही वह बीमा कंपनियों को प्राप्त प्रीमियम राशि का निवेश करता है। न ही वह पॉलिसीधारकों या बीमा कंपनियों के लिए बोनस की घोषणा करता है।







