
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH उत्तरकाशी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगाँव तक निर्माणाधीन टनल में (सिलक्यारा की तरफ़) से रविवार सुबह क़रीब पांच बजे भूस्खलन होने के बाद टनल के अंदर फंसे मज़दूरों को बचाने का संघर्ष 60 घंटे बीतेने के बाद भी जारी है. मौक़े पर राहत व बचाव के लिये एसडीआरएफ, एनडीआरफ, आईटीबीपी सहित फायर सर्विस की टीमें मौजूद हैं. विशेषज्ञों के परामर्श पर फँसे हुए मज़दूरों तक पहुँचने के लिए मलबा हटाकर सेटरिंग प्लेट लगा कर उन्हें निकालने के लिए सुरक्षित मार्ग तैयार किये जाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
लेकिन सुरंग के ऊपरी भाग से आ रहे मलबे के कारण इस कार्य में बाधा पहुँच रही आपको बता दे कि यहाँ 12 नवम्बर, सुबह क़रीब पांच बजे सिल्क्यारा की तरफ से क़रीब 270 मीटर अन्दर, क़रीब 30 मीटर क्षेत्र में ऊपर से मलबा सुरंग में गिरने की वजह से 40 लोग फँस गये थे. जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू और बड़कोट के बीच सिल्क्यारा के नज़दीक निर्माणाधीन क़रीब 4531 मीटर लम्बी सुरंग है जिसमें सिल्क्यारा की तरफ से 2340 मीटर और बड़कोट की तरफ से 1600 मीटर निर्माण हो चुका है.







