
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH आज यानी शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर मंगलवार को हुए उपचुनावों के नतीजे l इन विधानसभा सीटों में त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी, केरल की पुथुपल्ली, उत्तर प्रदेश की घोसी, झारखंड की डुमरी और उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट शामिल है.
घोसी और धनपुर सीट पर मौजूदा विधायकों के इस्तीफा देने और बाकि पांच सीटों पर मौजूदा विधायक के निधन के चलते उपचुनाव हो रहा है..
वोटों की गिनती हुई शुरू
धुपगुड़ी और पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की पार्टियां आमने-सामने हैं. केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन के बाद पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. इस सीट पर उनके बेटे चांडी ओमन को कांग्रेस-यूडीएफ ने अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं उनके खिलाफ वाम लोकतांत्रिक मोर्चे के जैस सी थॉमस मैदान में हैं.
उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट की बात करें, तो 2022 के चुनाव में यहां समाजवादी पार्टी की टिकट पर दारा सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गए. अब बीजेपी ने उपचुनाव में दारा सिंह चौहान को ही अपना उम्मीदवार बनाया हुआ है, वहीं सपा की तरफ से सुधाकर सिंह मैदान में हैं.







