
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पूर्व राजनयिक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान के साथ बातचीत की पैरवी करते हुए कहा है कि जब तक यह पड़ोसी देश ‘हमारे गले की फांस बना रहेगा’ तब तक भारत दुनिया में अपना उचित स्थान हासिल नहीं कर सकेगा उन्होंने कहा कि अगर सेना और राजनीतिक व्यवस्था के एक वर्ग को छोड़ दें तो पाकिस्तान के लोग भारत को दुश्मन नहीं मानते.
पाकिस्तान के शहर कराची में दिसंबर 1978 से जनवरी 1982 तक भारत के महावाणिज्य के दूत रहे अय्यर की आत्मकथा ‘मेमॉयर्स ऑफ ए मेवरिक’ प्रकाशित हुई है.अपनी किताब को लेकर पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, पाकिस्तान में बतौर राजनयिक तैनाती के शुरुआती दो-तीन हफ्तों के भीतर एक दिन रात्रिभोज से वापस आ रहा था, उस समय मेरी पत्नी सुनीत ने मुझसे एक सवाल पूछा -यह एक दुश्मन देश है? यह सवाल कराची में रहने के दौरान मेरे में दिमाग गूंजता रहा.
मैंने वहां अपने तीन साल के कामकाज के दौरान खुद से यह सवाल पूछा. पाकिस्तान से वापस आने के बाद पिछले 40साल में मैं खुद से यह सवाल पूछता रहा हूं. मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि वहां की सेना या राजनीतिक व्यवस्था के एक वर्ग की सोच कुछ भी हो, जहां तकपाकिस्तान के लोगों का सवाल है, वे न तो वो हमारे दुश्मन देश हैं और न ही वे भारत को दुश्मन देश मानते हैं.







