

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने शुक्रवार को चंद्रयान-3 की ओर से भेजी गयी चांद की सबसे ताजा तस्वीरें जारी की हैं. इन तस्वीरों को चंद्रयान-3 के लैंडर ने खींचा है जो कल यानी गुरुवार को ही अपने प्रोपल्शन सिस्टम से अलग हुआ है.
अब चंद्रयान – 3 के लैंडर ने चांद की सतह की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में धीरे-धीरे ये चांद पर उतरेगा. चंद्रयान-3 की ओर से भेजी गई इन तस्वीरों में चांद की सतह पर गहरे गड्ढे नज़र आ रहे हैं जिन्हें क्रेटर कहा जाता है. ये तस्वीरें बीती 15 अगस्त को खींची गयी थीं.







