
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH भारत के अंतरिक्ष अभियान चंद्रयान -3 की तरह रूसी अंतरिक्ष अभियान लूना-25 ने भी चंद्रमा की सतह की नई तस्वीरें भेजी हैं. रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने टेलिग्राम पर ये तस्वीर शेयर की है.

इस तस्वीर में भी चंद्रमा की सतह पर मौजूद गहरे गड्ढे नज़र आ रहे हैं जिन्हें क्रेटर कहा जाता है. इनमें ज़ीमान क्रेटर शामिल है जो कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास स्थित है. इस क्रेटर को धरती से नहीं देखा जा सकता है.
अंतरिक्ष विज्ञानियों की ज़ीमान क्रेटर में गहरी रुचि है. इसकी दीवार 8 किलोमीटर लंबी है और इस क्रेटर में एक पर्वत मौजूद है जिसकी ऊंचाई 7,570 मीटर है. पृथ्वी पर स्थित सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8850 मीटर है.





















