
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पीएम मोदी ने लाल क़िले से फ़हराया तिरंगा, देश को कर रहे हैं संबोधित l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल क़िले पर पहुंचे तो उनके स्वागत में लाहौरी गेट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और रक्षा सचिव ने उनका स्वागत किया. भारत 77वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना रहा है. इस मौके पर कैबिनेट मंत्री, राजनीतिक पार्टियों के नेताओं, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और नौकरशाह भी उपस्थित हैं.
लाल किले पर समारोह कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की जा रही , जिसमें 1,000 चेहरे की पहचान करने वाले कैमरे, एंटी-ड्रोन सिस्टम और 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है.
मोदी जी ने कहा कि देश मणिपुर के साथ है.अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, पिछले समय से मणिपुर में हिंसा का जो दौर चला. कई लोगों को हिंसा को शिकार होना पड़ा. मां- बेटियों के साथ अत्याचार हुआ लेकिन कुछ दिनों से शांति की ख़बरें आ रही है. देश मणिपुर के साथ है.
केंद्र सरकार, राज्य के साथ मिल कर समाधान के प्रयास कर रही है और करती रहेगी. उन्होंने देशवासियों को आज़ादी की बधाई देते हुए कहा, इतना बड़ा देश विशाल देश, 140 करोड़ का मेरा परिवार आज आज़ादी का पर्व मना रहा है. मैं कोटि कोटि जनों को देश और दुनिया में भारत को प्यार करने वाले और भारत का सम्मान करने वालों को आज़ादी के पवित्र पर्व की अनेक शुभकामनाएं देता हूं.







