
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार शाम एलान किया है कि लड़कियों एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के अभियुक्तों और मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा l राजस्थान सरकार की ओर से ये बयान एक ऐसे समय आया है जब विपक्षी दल बीजेपी इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को संसद से सड़क तक घेरने की कोशिश कर रहा है.
मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा है कि राज्य सरकार ने फ़ैसला किया है कि लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास और दुष्कर्म के अभियुक्तों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा. उन्होंने कहा, इसके लिए मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा एवं राज्य सरकार/ पुलिस की ओर से जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह अंकित किया जाएगा. ऐसे असामाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना आवश्यक है.







