

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH एलन मस्क ने कहा है कि अगर कोई कंपनी ट्विटर पर गतिविधियों के लिए अपने किसी कर्मचारी के साथ अनुचित बर्ताव करती है तो एक्स (पूर्व में ट्विटर) उस व्यक्ति के लिए पूरा क़ानूनी ख़र्चा उठाएगा.

मस्क ने ये भी कहा है कि उनकी कंपनी की ओर से दी जाने वाली इस आर्थिक मदद की कोई सीमा नहीं होगी.उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूज़र्स से कहा है कि अगर उनके साथ कुछ पोस्ट या लाइक करने की वजह से ग़लत हुआ हो तो ‘इस बारे में उन्हें जानकारी दें’.ट्विटर का नाम बीते महीने ही ट्विटर से बदलकर एक्स किया गया था.





















