
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH हरियाणा में नूंह जिले में 31 जुलाई को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया था. राज्य सरकार का कहना है कि यह पाबंदी आठ अगस्त तक जारी रहेगी.
सरकारी आदेश के मुताबिक नूंह के अधिकार क्षेत्र में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, बल्क एसएमएस और सभी डोंगल सेवाओं आदि का निलंबन 8 अगस्त 2023 तक बढ़ा दिया गया है. वहीं दूसरी तरफ हिंसा के अभियुक्तों की धर-पकड़ जारी है. शनिवार को स्थानीय प्रशासन ने हिंसा में संलिप्त लोगों के घरों और दुकानों पर भी बुलडोजर चलाने का काम किया है.







