
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर दिल्ली की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है. गुरुवार को लोकसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक पास हो गया, जिसके बाद केजरीवाल ने दिसंबर 2013 का बीजेपी का एक ट्वीट रीट्वीट कर लिखा है कि बीजेपी ने खुद दिल्ली की जनता से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के वादा किया था.
उन्होंने लिखा, हर बार बीजेपी ने वादा किया कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे. 2014 में मोदी जी ने ख़ुद कहा कि प्रधानमंत्री बनने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे. लेकिन आज इन लोगों ने दिल्ली वालों की पीठ में छुरा घोंप दिया. आगे से मोदी जी की किसी बात पे विश्वास मत करना. उन्होंने बीजेपी के जिस ट्वीट को री-ट्वीट किया है उसमें बीजेपी ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में बीजेपी के कुछ वादों की नकल की है.
इसमें एक वादा दिल्ली को पूर्व राज्य का दर्जा देने का था जबकि एक और वादा दिल्ली पुलिस को राज्य सरकार के अधीन में लाने का था. एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा, ये बिल दिल्ली के लोगों को ग़ुलाम बनाने वाला बिल है. उन्हें बेबस और लाचार बनाने वाला बिल है.







