
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : विश्वभर में फैले कोरोना महासंकट के बीच भारत दुनिया में एक ऐसा देश बनकर उभरा है, जो हर किसी की मदद कर रहा है, अमेरिका, ब्राजील, इजरायल जैसे तमाम समृद्ध देशों के बाद युनाइटेड अरब अमीरात (UAE) ने अब भारत से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के लिए मदद मांगी है, जिसके बाद अब भारत UAE की मदद करने पर विचार कर रहा है। मलेरिया के खिलाफ काम आने वाली ये दवाई कोरोना वायरस से जंग में भी कारगर साबित होती दिख रही है, UAE में भारत के एंबेसडर पवन कपूर से UAE की कुछ कंपनियों ने भारत के सामने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की रिक्वेस्ट की है, पवन कपूर से इस बात का जिक्र किया, जिसके बाद संदेश को दिल्ली तक पहुंचाया गया है।
भारत सरकार इसपर जल्द ही फैसला करेगी, ऐसे में UAE को जल्द ही इस दवाई की पहली किस्त मिल सकती है, गौरतलब है कि भारत ने बीते दिनों हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाई की सप्लाई पर लगी रोक हटाई थी और उन देशों को देने का वादा किया था, जहां हालात सबसे अधिक खराब हैं। गौरतलब है कि अभी तक भारत ने अमेरिका, जर्मनी, इज़रायल, ब्राजील, नेपाल समेत 13 देशों को ये दवाई दी है, बीते दिनों ही मॉरिशस को भी भारत की ओर से भेजी गई इस दवाई की पहली खेप मिली है।





















