
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पाकिस्तान के लाहौर शहर में बुधवार सुबह से जारी बारिश ने बीते तीस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पाकिस्तान के मौसम विभाग का कहना है कि दस घंटे में 291 मिमी बारिश दर्ज की गयी है. वहीं, शहर के दूसरे इलाकों में 200 मिमी से ज़्यादा बारिश दर्ज की गयी है.

इस बारिश की वजह से अब तक सात लोगों की मौत हुई है. इनमें एक 11 साल का बच्चा भी शामिल है. पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने ट्वीट कर बचाव अभियान की जानकारी दी है.
उन्होंने लिखा है कि सभी कैबिनेट मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी जल्द से जल्द पानी की निकासी के लिए काम कर रहे हैं. लाहौर शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है और शहर के कई इलाक़ों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है. इससे पहले जून में 26 तारीख़ को लाहौर में 256 मिमी बारिश दर्ज की गयी थी.





















