
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : मिशनरी स्कूल में “भारत माता की जय” बोलने पर बवाल हो गया। यहां 7 वीं कक्षा के छात्र को न सिर्फ जमकर फटकार लगाई, बल्कि उसे अगले 4 पीरियड तक जमीन पर भी बिठाए भी रखा और बच्चे की पिटाई की जानकारी भी मिली है। यह जानकारी लगने पर हिंदू नेताओं और पेरेंट्स ने स्कूल में हंगामा कर दिया। मामले में दो टीचर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गुना के रहने वाले रोहित जैन ने बताया कि उनका बेटा क्राइस्ट स्कूल में कक्षा 7वीं में पढ़ता है। बुधवार को स्कूल में प्रेयर के बाद उसने “भारत माता की जय” बोल दिया। इसी बात पर मौजूद टीचर बच्चे पर भड़क उठे। बच्चे को 4 पीरियड तक जमीन पर बैठने की सजा दी गई। उसे डराया – धमकाया गया। यह बात बच्चे के दिल में इतनी असर कर गई कि घर पहुंच कर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। माता-पिता ने तुरंत हाव भाव देख उससे बात की, तो बच्चे ने पूरी घटना बताई।

पेरेंट्स और हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
पेरेंट्स, एबीवीपी, बजरंग दल और सामाजिक संगठन के लोग गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूल पहुंच गए। यहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। वे स्कूल में परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। स्कूल प्रबंधन ने घटना को लेकर लिखित में माफी मांगी। साथ ही, संबंधित टीचर पर भी कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद सामाजिक संगठन स्कूलप्रबंधन पर FIR की बात पर अड़ गए। SDM, CSP ने भी मामला शांत कराने का प्रयास किया। शाम करीब 4: 30 बजे तक हंगामा चलता रहा। अफसरों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। घटना की जानकारी लगते ही माहौल गर्मा गया था।
पूर्व नपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सलूजा खसरा लेकर पहुंच गये
इधर, पूर्व विधायक और पूर्व नपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सलूजा भी कुछ दस्तावेज लेकर स्कूल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि स्कूल ने कैंपस के अंदर सरकारी जमीन पर कब्जा जमा रखा है। उन्होंने SDM से जमीन को मुक्त कराने की मांग की। वह साथ खसरा खतौनी लेकर पहुंचे थे। सलूजा भी समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए, सलूजा ने कहा कि भारत में भारत माता की जय नहीं बोलेंगे, तो कहां बोलेंगे। इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना से हिंदूवादी संगठनों और पेरेंट्स में काफी आक्रोश है।
दो टीचर्स के खिलाफ केस : प्रदर्शन के बाद कोतवाली में टीचर जस्टिन और जास्मिना खातून के खिलाफ FIR की दर्ज गई। प्रशासन ने भी स्कूल की जमीन की नपाई की है। एक बीघा सरकारी जमीन स्कूल के कब्जे में निकली है। शुक्रवार सुबह सरकारी जमीन को मुक्त कराने की कार्रवाई की जा सकती है। इस तरीके स्कूल प्रबंधन मुसीबत में फंस गया है।





















