

Raipur chhattisgarh VISHESH
Report manpreet singh बिलासपुर 9 नवम्बर 2022, कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2022 की समीक्षा एवं रबी वर्ष 2022-23 कार्यक्रम के निर्धारण के लिए 11 नवम्बर को सवेरे 10 बजे से आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक अब न्यू सर्किट हाऊस में आयोजित की जाएगी।
बैठक में बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के संभागायुक्त, पंजीयक सहकारी संस्थाएं, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन, बीज निगम, अपेक्स बैंक, मण्डी बोर्ड, दुग्ध महासंघ, विद्युत वितरण कंपनी, जल संसाधन, नाबार्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।









