


आमंत्रण (इन्वाइट) सौंपने विशिष्ट मुलाकात
Raipur chhattisgarh VISHESH // स्टेशन रोड गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात कर 24 नवंबर को गुरुनानक जयंती पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए शिष्टाचार मुलाकात की l छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा की अगुवाई मे सिख समुदाय के प्रतिनिधियों द्वारा धार्मिक आयोजन ( श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व) के अवसर पर मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए की जाने वाली शिष्टाचार मुलाकात की l 24 नवंबर को गुरुनानक जयंती का प्रमुख आयोजन खालसा स्कूल परिसर में होगा। जिसमें सुबह 10 से अपरान्ह 01 बजे तक शबद कीर्तन और पाठ का आयोजन होगा। अमृतसर के प्रसिद्ध रागी जत्थे गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। संगत के लिए अटूट लंगर के उपरांत, रात्रि 8 बजे से पुनः कीर्तन दीवान सजाया जाएगा जो रात्रि 11 बजे तक संचालित होगा, रात के दीवान मे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी हाजरी लगाएगे l







