
Raipur chhattisgarh VISHESH // 20 नवंबर को आयोजित होने वाला नगर कीर्तन अब 22 तरीक को निकाला जाएगा, जो विधि- वध दोपहर 02 बजे गुरुद्वारा स्टेशन रोड से प्रारंभ हो कर जेल रोड, कचहरी चौक होकर गुरुद्वारा धन धन बाबा बुड्ढा साहिब तेलीबांधा में पहुंचकर समाप्त होगा। 24 नवंबर को गुरुनानक जयंती का प्रमुख आयोजन खालसा स्कूल परिसर में होगा। जिसमें सुबह 10 से अपरान्ह 01 बजे तक शबद कीर्तन और पाठ का आयोजन होगा। अमृतसर के प्रसिद्ध रागी जत्थे गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। संगत के लिए अटूट लंगर के उपरांत, रात्रि 8 बजे से पुनः कीर्तन दीवान सजाया जाएगा जो रात्रि 11 बजे तक संचालित होगा, रात के दीवान मे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी हाजरी लगाएगे l







