

Charcha Bharat ki // नगरनार, 29 अक्टूबर 2026: “हाल ही में आये बाढ़ की आपदा से निपटने में NMDC ने विशेष भूमिका निभाई और बस्तरवासियों के लिए एक मज़बूत सहारा बन कर सामने आयी। NMDC के चेयरमैन ने हमारे बात सुनते ही ततपर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और ४ स्पीड बोट दिए। आज भी जब हम बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास कार्य में लगे हैं, NMDC अग्रसर होकर हमारा साथ दे रहा है। इन शब्दों में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने NMDC की भूमिका का उल्लेख किया। बस्तर सांसद श्री कश्यप बाढ़ पीड़ितों को तिरपाल बांटने के कार्यक्रम को अंजाम दे रहे थे।
दिनांक 25 एवं 26 सितंबर 2026 को बाढ़ के कारण इंद्रावती नदी के आसपास के गाँवों में भारी जलभराव हुआ तथा कई परिवारों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। क्षतिग्रस्त मकानों में रहने वाले परिवारों को राहत प्रदान करने हेतु NMDC 18×24 फीट के उच्च गुणवत्ता वाले तिरपाल वितरित किए जा रहा है। NMDC की इस पहल का तक़रीबन एक हज़ार ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा।

दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को ED महोदय एवं सांसद द्वारा कृष्पाल गाँव (जनपद पंचायत बस्तर) में 200 तिरपाल वितरित किए गए। दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को बड़े चकवा ग्राम पंचायत एवं घाटगनौरा गाँव (जनपद पंचायत बस्तर) में कुल 200 तिरपाल वितरित किए गए। प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने हेतु 600 अतिरिक्त तिरपालों का वितरण आगे प्रस्तावित है।
श्री प्रमोद कुमार, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं प्रमुख NMDC स्टील प्लांट, नगरनार ने कहा, “बस्तर के लोगों ने प्रकृति की इस मार का बहादुरी से सामना किया और वे अब अपने जीवन को फिर से संवार रहे हैं। हमें खुशी है कि ग्रामीणों को अपना जीवन फिर से बसाने में भी NMDC सहभागी हो सका।”
ज्ञात हो कि बाढ़ के दौरान बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के लिए NMDC ने जिला प्रशासन को 4 जीवन रक्षक स्पीड बोट उपलब्ध कराए थे। इसके अलावा, NMDC ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु राशन सामग्री और पानी का भी वितरण किया था।
फोटो. बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप और NMDC स्टील प्लांट, नगरनार के कार्यकारी निदेशक व प्रमुख श्री प्रमोद कुमार, प्रभावित ग्रामीणों को तिरपाल बांटते हुए।








