

Raipur chhattisgarh VISHESH / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी के नेतृत्व में चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. रमन सिंह जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की ईश्वर से कामना की।
मुलाकात के दौरान चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी ने डॉ. रमन सिंह जी के व्यक्तित्व और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ”डॉ. रमन सिंह जी छत्तीसगढ़ के सर्वप्रिय, प्रेरणा-स्रोत और कुशल नेता हैं। उनके विचारधारात्मक नेतृत्व और दूरदर्शी सोच ने राज्य को विकास की नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। व्यापारी वर्ग और आम जनता के हितों के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए एक ऊर्जा का स्रोत है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें सदैव स्वस्थ, दीर्घायु और ऊर्जावान रखें ताकि उनका मार्गदर्शन राज्य को निरंतर मिलता रहे।”
इस सद्भावना मुलाकात के अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, सलाहकार- अमर गिदवानी, कार्यकारी अध्यक्ष- राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष -लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी, जितेंद्र शादीजा, पंकज जैन, नरेन्द्र हरचंदानी, राजकुमार राठी, महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, सदस्य-रवि सचदेव सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।









