
कैट.सी.जी.चैप्टर.प्रे.वि.क्र./04/10/2026-27 दिनांकः- 07.10.2026

‘विचार भी, व्यापार भी’ — हर व्यापारिक एसोसिएशन के साथ होगा सीधा संवाद और व्यापार विकास पर मंथन

Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर। व्यापारियों के बीच बेहतर संवाद, आपसी सहयोग और व्यापारिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से YUVA CAIT – छत्तीसगढ़ द्वारा एक नई एवं अनूठी पहल ‘Coffee with YUVA CAIT’ की शुरुआत की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इस नई पहल के पोस्टर का विधिवत विमोचन CAIT के नेशनल वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी जी एवं कैट के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन द्वारा किया गया।
हर व्यापारिक एसोसिएशन के साथ होगा सीधा संवाद
‘Coffee with YUVA CAIT’ के तहत YUVA CAIT की टीम शहर के विभिन्न व्यापारिक एवं व्यावसायिक एसोसिएशनों तक पहुंचेगी और उनके पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ सीधे संवाद करेगी।
इस पहल के माध्यम से सहज एवं अनौपचारिक वातावरण में बैठकर यह मंथन किया जाएगा कि—
- व्यापार को कैसे आगे बढ़ाया जाए?
- नए व्यापारिक अवसर कैसे तैयार किए जाएं?
- आपसी सहयोग और नेटवर्किंग को कैसे मजबूत किया जाए?
- व्यापारियों के लिए विकास की नई संभावनाएं कैसे तैयार की जाएं?
कॉफी पर बातचीत, विचारों से व्यापार की नई दिशा
‘Coffee with YUVA CAIT’ की खासियत यह होगी कि व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एक सहज और सकारात्मक माहौल में होगी। एक कप कॉफी के साथ विचारों का आदान-प्रदान, व्यापारिक अनुभवों की चर्चा और भविष्य के अवसरों पर मंथन किया जाएगा।
अमर पारवानी ने की पहल की सराहना
इस अवसर पर CAIT के नेशनल वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी जी ने ‘Coffee with YUVA CAIT’ की पहल की सराहना करते हुए कहा कि YUVA CAIT द्वारा व्यापारिक एसोसिएशनों के साथ सीधे संवाद की यह पहल युवाओं को व्यापार जगत से और अधिक मजबूती से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
उन्होंने कहा कि हर एसोसिएशन की अपनी ताकत, अनुभव और व्यापारिक समझ है। इन सभी को एक साथ जोड़कर संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने से व्यापार के लिए नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि युवा व्यापारियों की ऊर्जा, नए विचारों और तकनीक की समझ को अनुभवी व्यापारियों के अनुभव के साथ जोड़ना आज की आवश्यकता है। ‘Coffee with YUVA CAIT’ जैसी पहल इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
‘विचार भी, व्यापार भी’
‘Coffee with YUVA CAIT’ को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर संवाद, नेटवर्किंग, सहयोग और व्यापार विकास की एक नई पहल के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य है कि हर मुलाकात से एक नया विचार निकले, हर विचार से एक नया अवसर बने और हर अवसर से व्यापार को नई दिशा मिले।
इस अवसर पर कैट, युवा कैट, महिला कैट एवं ट्रांसर्पोट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- कैट छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज, राडा के अध्यक्ष श्री कैलाष खेमानी, युवा कैट के प्रदेष अध्यक्ष श्री कान्ति पटेल, युवा कैट प्रदेष महामंत्री श्री रतनदीप सिंह, महिला कैट के प्रदेष महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं कैट ट्रंासर्पोट के प्रदेष अध्यक्ष श्री नवीन शर्मा एवं अन्य पदाधिकारीगण।
Coffee with YUVA CAIT
विचार भी, व्यापार भी।
धन्यवाद
Ratan
रतनदीप सिंह
युवा कैट प्रदेश महामंत्री
मो. 9109201000





















