
कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./06/09/2026-27 दिनांक:-07-09-2026

Raipur chhattisgarh VISHESH / देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष (national covenor) , श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेष महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट ने बताया कि दिल्ली के *भारत मंडपम में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में 14 अगस्त को छत्तीसगढ़ की महिलाओं – मधु अरोरा (प्रदेश अध्यक्ष), प्रेरणा भट्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष, एकता ठाकुर ई डिजी फाउंडर, अनुराधा साहू, अर्चना साहू, को नारी वंदन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

*यह सम्मान CAIT राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री अमर पारवानी जी’ के नेतृत्व में संपन्न हुआ ।
प्रोग्राम की एंकरिंग अनमोल पारवानीने बहुत सुशोभित रूप से संचालन की तथा मनोरंजन के लिए Aarin अरोरा ने पियानो में म्यूजिक बजा कर किया।
CAIT राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज व्यापार, तकनीक और समाज सेवा तीनों क्षेत्रों में देश का नेतृत्व कर रही हैं। यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।
उपरोक्त कार्यक्रम में कैट , युवा कैट एवं महिला कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे: – अमर पारवानी,जितेंद्र दोशी, परमानंद जैन, सुरिंदर सिंह, अवनीत सिंह, विजय पटेल, रतन सिंह ,मधु अरोरा , प्रेरणा भट्ट,नीलम दिवकीर्ति, शालू , प्रिया जोशी, श्रावणी चटर्जी, रीना राजपाल मीनल चैहान और अन्य सदस्य उपस्थित रहे l





















