

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : तेलगांना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को टीआरएस पार्टी की आम सभा की बैठक में अपनी पार्टी का नाम बदलकर ‘भारत राष्ट्र समिति’ करने का प्रस्ताव पेश किया. इस प्रस्ताव को पूर्ण सभा ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया. इस अनुमोदन के साथ ही टीआरएस को भारत राष्ट्र समिति के नाम से घोषित किया गया.

जल्द देश भर में इस पार्टी का विस्तार किया जाएगा.अपने संबोधन में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा, “जो भी किया जाए उसे सार्थक और उज्ज्वल तरीके से किया जाना चाहिए. राज्य का दर्जा मिलने के बाद तेलंगाना में कृषि, बिजली, सिंचाई और पेयजल के सभी क्षेत्रों में विकास कार्यक्रम लागू किए जा रहे हैं.
हम दलित आंदोलन, किसान आंदोलन और आदिवासी आंदोलन को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. तेलंगाना में विकास इसलिए संभव हुआ, क्योंकि हमने लीक से हटकर सोचा और अभिनव कार्यक्रम पेश किए. हम भारत के राजनीतिक क्षेत्र को प्रभावित करने के लिए राष्ट्रीय पार्टी के साथ एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं.








