

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH जहा भारत में गुरुओं को भगवान से भी ऊंचा स्थान दिया गया है, लेकिन अमेरिका में गुरुओं को लेकर शिष्यों का एक अलग ही रवैया देखने को मिल रहा है. अमेरिका में 82 छात्रों के एक ग्रुप ने अपने ही प्रोफेसर के खिलाफ एक याचिका दायर कर दी.

इस याचिका के पीछे की वजह सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे.जहा भारत में गुरुओं को भगवान से भी ऊंचा स्थान दिया गया है. कहते हैं कि शिक्षक का सम्मान करना और उनकी हर एक अज्ञा का पालन करने के लिए छात्र को हमेशा तत्पर रहना चाहिए, लेकिन कई बार गुरुओं को लेकर शिष्यों का एक अलग ही रवैया देखने को मिलता है.
अब हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हो रहे अमेरिका के इस मामले को ही ले लीजिए, जहां 82 छात्रों के एक ग्रुप ने अपने ही प्रोफेसर के खिलाफ एक याचिका दायर कर दी. इस याचिका के पीछे की वजह सुनकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे. मैटलैंड जोन्स कार्बनिक रसायन विज्ञान का एक जाना-माना नाम है, जिन्होंने इस विषय पर एक अहम टैक्स्ट बुक भी लिखी है.
ज्यादातर फैकल्टी मेंबर्स और छात्र उनका काफी सम्मान भी करते हैं, लेकिन हाल ही में उनके एक काम से उन्हीं के कुछ छात्र नाराज चल रहे हैं, जिसके चलते छात्रों के एक ग्रुप ने कार्बनिक रसायन विज्ञान के प्रसिद्ध प्रोफेसर मैटलैंड जोन्स के खिलाफ एक याचिका दायर कर दी. याचिका के पीछे की वजह प्रोफेसर मैटलैंड जोन्स द्वारा छात्रों को कम मार्क्स दिया जाना बताया जा रहा है.
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, याचिका में कहा गया है कि हम कम नंबर मिलने से बहुत चिंतित हैं. इससे हमारा मनोबल टूटा है. साथ ही पढ़ाई करने में लगाई मेहनत भी बर्बाद हो गई. इसमें आगे लिखा गया है कि. हम आपको (मैटलैंड जोन्स) को महसूस कराना चाहते हैं कि अधिक नंबर लाने वाले और कम मार्क्स वाले छात्रों की बीच कोई भेदभाव ना करें.याचिका में यह भी कहा गया कि , मिस्टर जोन्स ने मिडटर्म परीक्षाओं की संख्या को तीन से घटाकर दो कर दिया. उन्होंने अतिरिक्त क्रेडिट देने की कोशिश नहीं की.
वहीं, कोविड -19 से पीड़ित छात्रों के लेक्चर अटेंड करने के लिए कोई जूम एक्सेस नहीं दिया. इस बीच NYT ने परेशान छात्रों को शांत करने की कोशिश की. जोन्स को एक ईमेल में बताया गया था कि, विभाग छात्रों और ट्यूशन बिलों का भुगतान करने वालों के लिए उचित कदम उठाएगा.








