




नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग द्वारा कई वर्षो से बकाया राशि जमा नहीं करने वाले 3 बड़े बकायेदारों के व्यवसायिक परिसरो को ताला लगाकर किया सीलबंद
Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 राजस्व विभाग द्वारा विगत अनेक वर्षों से नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं कर रहे 3 बड़े बकायादारों द्वारा डिमांड नोटिस जारी करने के बाद भी संपत्तिकर की बकाया राशि की अदायगी नहीं किये जाने पर संबंधित बडे बकायेदारों अलास्का इफाटेक प्राईवेट लिमिटेड, प्रीतपाल सिंह बिन्द्रा बकाया राशि 2686890 रू. कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54, अमित सलूजा बकाया राशि 197854 रु. बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53 एवं अनिल अग्रवाल बकाया राशि 206839 रु. बाबू जगजीवन राम वार्ड क्षेत्र के संबंधित व्यवसायिक परिसरो को स्थल पर नियमानुसार कडाई के साथ नगर निगम आयुक्त श्री सबित मिश्रा के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, उपायुक्त डॉ अंजलि शर्मा, जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के निर्देशानुसार जोन 10 जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री गौरीशंकर साहू एवं संबंधित राजस्व विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति में ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही की।






















