

संयंत्र स्तरीय क्वालिटी सर्कल एवं 5-एस प्रतियोगिता में 48 टीमों ने किया नवाचार का प्रदर्शन, यूनिवर्सल रेल मिल को सर्वाधिक भागीदारी की ट्रॉफी
प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2026 6:48PM by PIB Raipur
भिलाई इस्पात संयंत्र में गुणवत्ता, नवाचार और सतत सुधार की कार्यसंस्कृति को प्रोत्साहित करने वाली संयंत्र स्तरीय ‘गुणवत्ता-2026’ क्वालिटी सर्कल एवं 5-एस प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। व्यवसायिक उत्कृष्टता विभाग द्वारा मानव संसाधन विकास केन्द्र में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में संयंत्र के विभिन्न विभागों की 48 टीमों ने कार्यस्थल पर विकसित नवाचारों, समस्या-समाधान के प्रभावी उपायों और गुणवत्ता सुधार संबंधी पहलों का प्रस्तुतिकरण किया।

B4ES.jpeg)
समापन समारोह में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का आयोजन विभाग-प्रमुख एवं महाप्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) शिवराजन के मार्गदर्शन में किया गया। समारोह में विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा प्रतिभागी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
348J.jpeg)
प्रतियोगिता में मैन्यूफैक्चरिंग स्ट्रीम, मैन्यूफैक्चरिंग सपोर्ट स्ट्रीम, प्योर सर्विसेज स्ट्रीम, लीन क्वालिटी सर्कल और 5-एस सहित पांच श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। मैन्यूफैक्चरिंग स्ट्रीम में टीम अनन्या (एसपी-3) प्रथम, टीम सार्थक (सीओ सीसीडी) द्वितीय तथा टीम प्रगति-पाथ (यूनिवर्सल रेल मिल) तृतीय रही। मैन्यूफैक्चरिंग सपोर्ट स्ट्रीम में टीम प्रवाह (पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन) ने पहला, टीम ऊर्जा (यूनिवर्सल रेल मिल) ने दूसरा और टीम मुस्कान (स्टील मेल्टिंग शॉप-2) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्योर सर्विसेज स्ट्रीम में टीम स्पर्श (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) प्रथम तथा टीम श्रम सारथी (मानव संसाधन विभाग) द्वितीय रही। लीन क्वालिटी सर्कल श्रेणी में टीम अभ्युदय (यूनिवर्सल रेल मिल) ने प्रथम, टीम राफ्ट (ब्लास्ट फर्नेस-8) ने द्वितीय और टीम धैर्य (स्टील मेल्टिंग शॉप-3) ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 5-एस श्रेणी में टीम जागृति (एसएस शॉप) प्रथम, टीम विकास (आरईसीएल शॉप) द्वितीय तथा टीम ‘जागरूक होता इंसान’ (मार्स-1) तृतीय स्थान पर रही। सर्वाधिक छह टीमों की भागीदारी दर्ज कराने पर यूनिवर्सल रेल मिल को विशेष ट्रॉफी प्रदान की गई। सभी विजेता टीमों को समारोह में सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पवन कुमार ने कहा कि गुणवत्ता के प्रति जागरूकता, नवाचार और सतत सुधार की संस्कृति को मजबूत बनाने में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि यह मंच कर्मचारियों को कार्यस्थल की चुनौतियों के व्यावहारिक और नवोन्मेषी समाधान प्रस्तुत करने का अवसर देने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाशाली टीमों के चयन का भी प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) सुरैया एस. कादर तथा वरिष्ठ प्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) रवि कुमार ने किया। आभार प्रदर्शन उप महाप्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) पी. के. साहू ने किया। उल्लेखनीय है कि व्यवसायिक उत्कृष्टता विभाग पिछले तीन दशकों से संयंत्र स्तर पर इस प्रतियोगिता का नियमित आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को आगे राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाता है।





















