

हर पात्र बेटी तक HPV टीका पहुंचाने का लक्ष्य
रायपुर, 14 जुलाई 2026

महिलाओं एवं किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु जिलों द्वारा समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के टीकाकरण केन्द्रों में व्यापक तैयारियां की गई है | इस विशेष अभियान के दौरान राज्य की सभी पात्र बालिकाओं तक HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीके





















