


5,000वें वाहन का श्री अमर परवानी ने किया फ्लैग-ऑफ, ऐतिहासिक उपलब्धि का मनाया गया उत्सव
देशभर में पहुंचाना है ‘मेड इन छत्तीसगढ़’ ईवी को : श्री अमर परवानी

Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर। लास्ट माइल ट्रांसपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक वाहन बना रही जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज (GK E-Vehicle Industries) ने छत्तीसगढ़ में थ्री-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। सेंट्रल इंडिया की अग्रणी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज (GK E-Vehicle Industries) ने अपने 5,000वें इलेक्ट्रिक वाहन का उत्पादन पूरा करने की उपलब्धि हासिल की है।
इस उपलब्धि पर कंपनी के उत्पादन संयंत्र में जीके ग्रुप (GK Group) के डायरेक्टरगण श्री अमर परवानी, श्रीमती किरण परवानी, श्रीमती अनमोल परवानी, मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) श्री सुरेश दसारी तथा पूरी जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज (GK E-Vehicle Industries) टीम की उपस्थिति में श्री अमर परवानी ने 5,000वें इलेक्ट्रिक वाहन का फ्लैग-ऑफ किया तथा इस ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव मनाया गया।
जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज की उत्पादन यात्रा की शुरुआत सितंबर 2022 में हुई है और जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज (GK E-Vehicle Industries) ने बेहद कम समय में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए लॉन्च के पहले ही वर्ष में छत्तीसगढ़ की अग्रणी इलेक्ट्रिक तीन-पहिया थ्री-व्हीलर वाहन निर्माता कंपनी के रूप में अपनी पहचान स्थापित की।
27 डीलर्स एवं 36 आउटलेट्स
कंपनी सेंट्रल इंडिया के अग्रणी ईवी निर्माताओं में शामिल होने के साथ-साथ भारत के सबसे तेज़ी से विकसित हो रहे ईवी (EV) डीलर नेटवर्क में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है। वर्तमान में जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज (GK E-Vehicle Industries) का नेटवर्क 27 डीलर्स एवं 36 आउटलेट्स तक पहुंच चुका है, जो छत्तीसगढ़ एवं विदर्भ (महाराष्ट्र) में ग्राहकों को बिक्री एवं सेवा सुविधाएं प्रदान कर रहा है। कंपनी अब मध्यप्रदेश एवं ओडिशा में भी अपने नेटवर्क का विस्तार करने जा रही है।
‘मेड इन छत्तीसगढ़’ ब्रांड की बढ़ती ताकत
यह उपलब्धि ‘मेड इन छत्तीसगढ़’ ब्रांड की बढ़ती ताकत और राज्य से उभर रहे स्वदेशी विनिर्माण की सफलता का प्रतीक है। जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज (GK E-Vehicle Industries) का उद्देश्य हरित, विश्वसनीय एवं किफायती (Green Mobility) परिवहन समाधानों को बढ़ावा देना है।
जीके ग्रुप के डायरेक्टर श्री अमर परवानी का कहना है कि जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज (GK E-Vehicle Industries) का लक्ष्य ‘मेड इन छत्तीसगढ़’ इलेक्ट्रिक वाहनों को देशभर तक पहुंचाकर भारत के अग्रणी ईवी (EV) ब्रांड्स में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करना तथा स्वच्छ एवं विश्वसनीय परिवहन को बढ़ावा देना है।





















